Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कौन हैं मोहन यादव ? जिन्हें मध्य प्रदेश का सीएम बनाकर भाजपा ने सभी को चौंकाया

बीते हफ्ते मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा ने बंपर जीत हासिल की थी। तभी से ही राज्य में चर्चा थी की भाजपा किसी नए चेहरे को सीएम पर की कमान सौंप सकती है। अनुमान के मुताबिक भाजपा ने राज्य में नया चेहरा दे दिया है। मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव होंगे। बता दें कि मोदन यादव इस वक्त राज्य के उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। 

शिवराज ने किया प्रस्ताव

मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव खुद राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। शुरू से ही ऐसी खबरें थीं कि भाजपा इस बार शिवराज के बजाय किसी अन्य को सीएम पद पर बैठा सकती है। खुद शिवराज भी कहते थे कि पार्टी उन्हें जो भी काम देगी उसे वह करने के लिए तैयार हैं। 

Share This News :