Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल के बंगले पर लगी फोर्स, मीटिंग से पहले मिल गया बड़ा संकेत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रह्लाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले पर फोर्स बढ़ा दी गई है। वहां समर्थकों की भारी भीड़ भी दिख रही है। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रह्लाद पटेल सीएम बन सकते हैं। विधायक दल की बैठक जारी है।

बता दें कि सीएम हो या डेप्यूटी सीएम उसके बंगले पर सुरक्षा बढ़ाना लाजमी होता है। प्रोटोकाल के तहत दोनों को सुरक्षा दी जाती है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रह्लाद पटेल ओर नरेंद्र सिंह तोमर दोनों मे से सीएम और डेप्यूटी सीएम बन सकते हैं।

Share This News :