चुनाव हारने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी
ग्वालियर (विनय शर्मा) : मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता व दतिया के पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा हाल ही मैं दतिया से विधानसभा चुनाव हार गए हैं, दतिया मैं कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती ने उन्हें 7742 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हर वक़्त सक्रिय रहने वाले नारू दादा अब तक बिल्कुल भी सक्रिय नज़र नहीं आये हैं। ना ही कोई पोस्ट और न ही कोई बयान ऑफिसियल सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से शेयर किया गया है। हालांकि कल से सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते नज़र आ रहे हैं व वीडियो में उनका वही शायराना अंदाज़ और तीखे तेवर दिख रहे हैं। उस वीडियो में नरोत्तम मिश्रा कह रहे है कि वे ज्यादा देर चुप बैठने वाले इंसान नहीं हैं और वे जल्द वापिसी करेंगे ।
नरोत्तम मिश्रा को मिली हार के बाद उनके समर्थकों में उदासी छाई हुई थी लेकिन उनके इस वीडियो को देखने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।