Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मध्यप्रदेश गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा - कोई भी हो सकता है मुख्यमंत्री
मतगणना का समय निकट आते - आते प्रदेश में एक सवाल हर किसी की जुबान पर है। वो सवाल है कि, कौन होगा मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री। जब प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, कोई भी मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री हो सकता है, इसके बारे में पार्टी फैसला लेगी। इसके अलावा नरोत्तम मिश्रा ने एग्जिट पोल नतीजों को लेकर कांग्रेस पर तंज भी कसा।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि, पार्टी फैसला करेगी की कौन होगा मुख्यमंत्री। मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री कोई भी हो सकता है। मीडिया द्वारा एग्जिट पोल पर किए गए सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कल (रविवार) तक इंतजार करें, वे (कांग्रेस) ईवीएम मशीन (EVM machines) पर भी सवाल उठाएंगे, जैसे वे एग्जिट पोल पर सवाल उठा रहे हैं।