Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मध्‍य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्‍कर, एक पोल में बीजेपी को स्‍पष्‍ट बहुमत

भोपाल। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटों की गिनती से पहले से पहले गुरुवार को एग्‍ज‍िट पोल जारी किए गए हैं। अधिकांश पोल में मध्‍य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्‍कर बताई जा रही है। हालांकि यह केवल एग्‍ज‍िट पोल का अनुमान है। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी। इसके बाद ही पता चलेगा कि राज्‍य में किस पार्टी की सरकार बनेगी। आज तक के अनुसार मध्‍य प्रदेश में भाजपा को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है।

कोई एकतरफा लहर नहीं

अब तक जारी किए गए एग्जिट पोल में मध्‍य प्रदेश में किसी भी दल की एकतरफा लहर नजर आ रही है। दो पोल में प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्‍कर है जबकि न्‍यूज 24 चाणक्‍य में भाजपा को एकतरफा आगे बताया जा रहा है।

जन की बात एग्‍ज‍िट पोल

जन की बात एग्जिट पोल में भाजपा को 110 से 123 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि कांग्रेस को 102 से 125 सीटें मिलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। राज्‍य में बहुमत के लिए 116 सीटों की आवश्‍यकता होगी।

इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया

 

इंडिया टुडे माय एक्सिस पोल के अनुसार मध्‍य प्रदेश में भाजपा को 106 से 116 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 111 से 121 सीटें मिलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

 

टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्‍ट्रेट

 

टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्‍ट्रेट के मुताबिक भाजपा को 106 से 116 और कांग्रेस को 111 से 121 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

 

रिपब्लिक मैट्रिज

 

भाजपा को 118 से 130 सीटें जबकि कांग्रेस को 97 से 107 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

 

भाजपा मालवा-निमाड़ में आगे

 

रिपब्लिक भारत के पोल में भाजपा को मालवा-निमाड़ में बढ़त‍ दिखाई गई है। यहां भाजपा को 40 और कांग्रेस को 23 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

 

आज तक

 

आज तक के मुताबिक मध्‍य प्रदेश में भाजपा को 140 से 162 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 68 से 90 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

 

न्‍यूज 24 चाणक्‍य

 

भाजपा को 151 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

 

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया

 

बुंदेलखंड में 26 सीटों में से भाजपा को 18 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 8 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

 

टाइम्‍स नाऊ-ईटीजी

 

कांग्रेस को 109 से 125 और भाजपा को 105 से 117 सीटें मिल सकती हैं।

 

महाकोशल में भाजपा आगे

 

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के अनुसार महाकोशल की 47 सीटों में से भाजपा को 32 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 15 सीटें मिल सकती हैं।

 

यही हाल बघेलखंड में

 

बघेलखंड में 30 सीटों में से भाजपा को 18 सीटें जबकि कांग्रेस को 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

 

इंडिया टीवी-सीएनएक्‍स

भाजपा को 140 से 149 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है । कांग्रेस को 70 से 89 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

Share This News :