इन सीटों पर सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर लगी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की विधानसभा चुनाव में करीब एक दर्जन सीटों पर प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। श्री सिंधिया ने अपने समर्थकों को चुनाव जिताने के लिए ताबड़तोड़ सभाएं ,रोड शो और बैठकें की। भाजपा में अपने तमाम समर्थकों को टिकिट दिलाने में कामयाब रहे श्री सिंधिया के लिए सबसे चुनौती पूर्ण सीट ग्वालियर पूर्व है। इस सीट से सीधा महल का कनेक्शन है। श्रीमती माया सिंह चुनाव मैंदान में हैं। इसके अलावा ग्वालियर जिले की चार और सीटों पर सिंधिया समर्थक ही चुनाव लड़ रहे हैं। ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कट्टर समर्थक माना जाता है, डबरा से इमरती देवी, भितरवार से मोहन सिंह राठौर, ग्वालियर से प्रदुम्न सिंह तोमर, ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह कुशवाह यह सिंधिया समर्थक हैं। हांलाकि प्रदेश में और सीटों पर भी इनके समर्थक चुनाव लड़ रहे हैं .जिसमें गोविन्द राजपूत ,तुलसी सिलावट ,महेंद्र सिंह सिसोदिया ,जजपाल सिंह जज्जी, प्रभुराम चौधरी ,दत्ती गांव प्रमुख हैं। तीन दिसंबर को मतगड़ना के बाद पता चलेगा कि श्री सिंधिया का जादू चला या नहीं।