Home >
प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश, एमपी में बंपर वोटिंग के बाद किसकी बनती है सरकार? चार दशकों का रेकॉर्ड देखें
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। चार दशकों का रेकॉर्ड से इस बार एमपी में टूट गया है। मध्यप्रदेश में पिछले आठ चुनावों का इतिहास देखेंगे तो साल दर साल वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। 2018 के विधानसभा चुनाव में 75.63 फीसदी वोटिंग हुई थी तो कांग्रेस की सरकार बनी थी। इस बार मध्य प्रदेश में 76.55 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है।
बंपर वोटिंग से बीजेपी और कांग्रेस दोनों को उम्मीदें हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि 76 फीसदी से अधिक वोटिंग बदलाव के लिए है। 2018 में जनता ने अधिक वोटिंग की थी तो कांग्रेस की सरकार आई थी। इसके साथ ही बीजेपी को भी बंपर वोटिंग से उम्मीद है। इस बार महिलाएं भी बढ़ चढ़कर वोटिंग की है। ऐसे में बीजेपी की उम्मीदें परवान चढ़ रही है। हालांकि 3 दिसंबर को जब नतीजे आएंगे तभी साफ होगा कि इसका फायदा किसे हुआ। आइए आपको एमपी में हुए बीते चार दशकों के चुनाव के नतीजे बताते हैं।
सबसे पहले बाद अविभाजित मध्यप्रदेश की करते हैं। उस समय मध्य प्रदेश में 320 विधानसभा की सीटें थी। 1985 में 49.79 फीसदी वोटिंग हुई थी, तब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई थी। वहीं, 1990 की बात करें तो प्रदेश में 54.21 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसके बाद सत्ता में बीजेपी आई थी। इस दौरान पांच फीसदी मत बढ़े थे।
वहीं, 1993 की बात करें तो मध्य प्रदेश में 60.17 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसके बाद कांग्रेस सत्ता में आई थी। वोट प्रतिशत में 5.96 फीसदी की वृद्धि हुई थी। 1998 के विधानसभा चुनाव में महज 0.04 फीसदी वोट बढ़ा था। तब पूरे प्रदेश में 60.21 फीसदी वोट पड़े थे। इसके बाद भी कांग्रेस की सरकार आई थी। इस चुनाव में बीजेपी को 119 और कांग्रेस को 172 सीटें मिली थी। वहीं, बीएसपी भी 11 सीटें जीतने में सफल रही थी।
03 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में बंटवारे के बाद 230 सीटें बच गई थीं। इस चुनाव में 7.04 फीसदी वोट 1998 की तुलना में अधिक पड़े थे। वहीं, पूरे प्रदेश में 67.25 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसके बाद बीजेपी सत्ता में आई थी। इस चुनाव में बीजेपी को 173, कांग्रेस को 38 और बीएसपी को दो सीटें आई थी।
2008 के विधानसभा चुनाव में वोट ज्यादा नहीं बढ़े थे। महज 2.53 फीसदी वोट अधिक पड़े थे। कुल 69.78 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसके बाद बीजेपी सत्ता में आ गई थी। बीजेपी को 143 और कांग्रेस को 71 सीटें आई थी। वहीं, बीएसपी भी सात सीट जीतने में सफल रही थी।
2013 के विधानसभा चुनाव में पहली बार 70 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई थी। एमपी में कुल 72.13 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसके बाद बीजेपी सत्ता में आ गई थी। बीजेपी को 165 और कांग्रेस को 58 सीटें मिली थी। बीएसपी चार सीट जीतने में सफल रही थी।
2018 में मध्यप्रदेश के इतिहास में सबसे अधिक 75.63 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसके बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई। कांग्रेस को 109 और बीजेपी को 114 सीटें आई थी। हालांकि बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पाला बदलने के बाद एमपी में बीजेपी की सरकार आ गई थी।
Share This News :