मैं कांग्रेस के लिए 'काला कौआ' हूं...
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार और सभा में जुट गए है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में आम सभा के दौरान राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी मोहब्बत की दुकान में केवल नफरत का समान है, साथ ही उन्होंने जनता से झूठ बोलने वाली कांग्रेस के लिए अपने आप को काला कौवा बताया।मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंगावली, अशोकनगर के साडोरा सहित चंदेरी में आम सभा को संबोधित किया। इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया के निशाने पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ दिग्विजय सिंह सहित राहुल गांधी रहे। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस का काम है झूठ बोलना और नफरत फैलाना उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी मोहब्बत की दुकान में केवल नफरत का सामान हैं, जनता को चुनना है की एक तरफ डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, तो दूसरी तरफ बिना इंजन की सरकार है आप किसको चुनोगे।
वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार से वादा खिलाफी करने वाली कांग्रेस ने कहा था कि हम कर्जा माफ करेंगे नहीं तो 10 दिन में मुख्यमंत्री बदल देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ मेरी जनता से जो वादा खिलाफी करेगा में उसके लिए झूठ काला कौवा हूं।