Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कमल नाथ ने कहा- राम मंदिर सभी देशवासियों का
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान राम मंदिर को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने फिर दोहराया है कि राम मंदिर हमारे देश में हर व्यक्ति का है। यह बात कमल नाथ ने एआईएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर प्रतिक्रिया में कही, जिसमें उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने साबित कर दिया है कि बाबरी मस्जिद के विध्वंस में कांग्रेस की भाजपा और आरएसएस की तरह बराबर की भूमिका थी।