Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
CM की रेस से बाहर हुए नरोत्तम मिश्रा ?

एमपी सीएम फेस की रेस में अभी तक गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम का भी जिक्र जोरो-शोरों पर होता था. उन्हें सीएम पद के लिए बड़ा दावेदार माना जाता था, लेकिन बीजेपी की लिस्ट में उतरे कई दिग्गजों के बाद नरोत्तम मिश्रा का नाम सीएम रेस से हटता नजर आ रह है. वहीं कमलनाथ के गढ़ में सभा करने पहुंचे दतिया से बीजेपी प्रत्याशी व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खुद को सीएम रेस से बाहर बताया है.उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी विवेक बंटी साहू को जिताने की अपील करते हुए मंच से कहा कि "अगर बंटी विधायक बनते हैं, तो साथ में नरोत्तम के रूप में एक मंत्री भी फ्री मिलेगा. छिंदवाड़ा के लोंगो के लिए उनके दरवाजा हमेशा भोपाल में खुले रहेंगे.

Share This News :