Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भाजपा की बैठक का गोयल और जय सिंह कुशवाह ने किया बहिस्कार

ग्वालियर। पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह को भाजपा का ग्वालियर पूर्व से टिकिट दिए जाने का असर आज भाजपा की ग्वालियर पूर्व की बैठक में देखने को मिला ,कार्यकताओं की संख्या न के बराबर थी और न कार्यकताओं में कोई उत्साह नजर आया ।बड़ी बात यह है की प्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल और साड़ा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह और इनके समर्थकों ने बैठक का बहिस्कार किया। दोनों नेता इस सीट से प्रवल दावेदार थे। बतादें की श्री कुशवाह ने पार्टी के सभी पदों से स्तीफा दे दिया है। सूत्र बताते हैं की श्री गोयल और उनके समर्थक माया सिंह के साथ चलने को कतई तैयार नहीं हैं। इसलिए उन्होंने बैठक से दूरी बनाए रखी।

Share This News :