Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम मिश्रा और वसुंधरा राजे की दतिया मे मुलाकात

ग्वालियर : दतिया में सोमवार को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शक्तिपीठ मंदिर में दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उनकी मुलाकात मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से हुई। नरोत्तम मिश्रा दतिया शक्तिपीठ मंदिर में नामांकन फॉर्म भरने से पहले से दर्शन करने पहुंचे थे।

दतिया शक्तिपीठ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे दोनों नेताओं की भेंट मंदिर प्रांगण में हुई। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और नरोत्तम मिश्रा ने यहाँ रुकर कुछ देर बात की और दर्शन करने के लिए आगे बढ़ गए। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को झालरापाटन से टिकट दिया है। वसुंधरा राजे इस सीट से लगातार 4 बार (साल 2003, 2008, 2013 और 2018) विधायक रहीं हैं। टिकट मिलने के बाद वसुंधरा राजे दतिया में दर्शन करने आई हुई थीं।

Share This News :