Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुन्ना के साथ न्याय करो के नारों के बीच से निकले चले गए केंद्रीय मंत्री सिंधिया

ग्वालियर (विकासपथ न्यूज़) : ग्वालियर पूर्व से भाजपा से पूर्व विधायक व सिंधिया समर्थक मुन्नालाल गोयल का टिकट कट गया है। टिकट कटने का विरोध मुन्नालाल व उनके समर्थकों ने किया है। रविवार सुबह मुन्नालाल गोयल के समर्थक सिंधिया के महल पर पहुंच गए और मुन्ना के साथ न्याय करो केनारेलगा रहे थे। ग्वालियर पूर्व से मुन्नालाल गोयल का टिकट कटने के बाद उनके समर्थक रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सिंधिया महल के सामने धरना देने के लिए सुबह नौ बजे पहुंच गए। करीब तीन घंटे बाद सिंधिया अपने महल से निकले और कार्यकर्ताओं से बात करने लगे। सिंधिया ने कहा कि वे पार्टी के नेताओं से बात करेंगे। लेकिन उनकी बात को सुनने के लिए कार्यकर्ता तैयार नहीं हुए। वे उनके सामने जमीन पर लेट गए। जब कार्यकर्ता नहीं माने तो सिंधिया अपनी कार में बैठकर जाने लगे। कार्यकर्ता कार के सामने भी लेट गए। इसके सिंधिया के गार्डों के उन्हें बड़ी मुश्किल से हटाया और केंद्रीय मंत्री कार्यकर्ताआें से बचकर निकल गए।

Share This News :