Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
'कांग्रेस की सियासत का इतना सा फसाना है कि बस्ती भी जलानी है और मातम भी मानना है'

मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारियां तेज हो गई है। नेताओं के टिकट मिलने के बाद अपने अपने क्षेत्र में रैलियां और सभाएं कर रहे हैं। इस दौरान विपक्ष पर उनके जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं। ऐसे में अशोकनगर जिले के दौरे पर आए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री एवं भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा में शायराना अंदाज पर में कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सियासत का इतना सा है फसाना बस्ती भी चलना है और मातम भी मानना है। इसके साथ ही राहुल गांधी पर हमला बोला।

दरअसल, अशोक नगर में जनता को संबोधित करते हुए दिग्विजिय सिंह के नूंह जैसे हालात एमपी में होने के बयान पर नरोत्तम मिश्रा नेजवाब दिया। इसके साथ ही उन्होंने जातीय जनगणना के मुद्दे में राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए बोले कि जिनके पुरखे दफन किए गए हो वह जातीय जनगणना की बात कर रहे हैं।

अशोक नगर विधानसभा में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी हिंदुओं पर ही सवाल क्यों उठाते हैं? बस इतना सा सवाल है और भी तो धर्म है कभी कहा उन्होंने उनके बारे में। जिस दिन बोलेंगे उस दिन सिर तन से जुदा हो जाएगा। ऐसा क्या कारण है कि इनको भगवा आतंकवाद नजर आता है यह जातियों को बांटना चाहते हैं।

हिंदुओं की जातिगत जनगणना क्यों

मिश्रा ने आगे कहा कि राहुल गांधी हिंदुओं की ही क्यों बात करते हैं और भी तो जातियां हैं। उनकी उपजातियां हैं। उनको लेकर भी कुछ कहो, कुछ बताओ। मिश्रा ने कहा कि कभी किसी ने राहुल गांधी से पूछा कि वो किस जाति के हैं? मैं आप सब से पूछना चाहता हूं। जिनके पुरखे दफनाए गए हो वह जातीय जनगणना की बात करते हैं। समाज को बांटने का काम कांग्रेस कर रही है। मुसलमान को भाजपा का डर बताओ और हिंदुओं को जातियों में बांट दो और खंड-खंड कर दो।

दिग्विजय सिंह दंगा कराना चाहते हैं

इस दौरान गृहमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी हमलावर हुए। मिश्रा ने कि कुछ दिन पहले दिग्विजयसिंह ने कहा कि बीजेपी मध्य प्रदेश में हरियाणा की तरह दंगे करा सकती हैं। मैं पूछना चाहता हूं आप 10 साल मुख्यमंत्री रहे। क्या आपको यह बात मध्य प्रदेश की इंटेलिजेंट को नहीं बताना चाहिए था। मीडिया के जरिए लोगों को तक पहुंचाना था। मध्य प्रदेश में दंगे होते हैं तो मस्जिद पर भगवा झंडा लगा हुआ फर्जी फोटो अपनी आईडी से डाल देते हैं यह लोग मध्य प्रदेश में दंगा कराना चाहते हैं।

Share This News :