Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
एमपी में कभी भी हो सकती है चुनाव की तारीखों की घोषणा, यहां है आपके सारे सवालों के जवाब

भोपाल: एमपी में चुनाव की तारीखों की घोषणा कभी हो सकती है। मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान यह संकेत देने लगे हैं कि प्रदेश में 10 अक्टूबर से पहले चुनाव आचार संहिता लागू लग सकती है। आचार संहिता लगने के बाद बहुत सारी चीजें बदल जाती हैं। प्रशासन पूरी तरह से चुनाव आयोग के नियंत्रण में चला जाता है। साथ ही सरकार कोई भी लोक लुभावन घोषणाएं नहीं कर सकती है। शायद यही वजह है कि एमपी में सरकार ताबड़तोड़ शिलान्यास और उद्घाटन कर रही है।

सवाल: एमपी में कब से लागू होगी आचार संहिता?

जवाब: एमपी में चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। साथ ही वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन हो गया है। इसके साथ प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि 10 अक्टूबर से पहले एमपी में चुनाव आयोग कभी भी तारीखों की घोषणा कर सकती है।

सवाल: एमपी में चुनाव कब होंगे?

जवाब: तारीखों की घोषणा के दिन ही चुनाव आयोग वोटिंग और रिजल्ट की तारीख बता देती है। राज्यों में चुनाव की घोषणा केंद्रीय चुनाव आयोग करती है। वह दिल्ली से होगी।

सवाल: चुनाव की तारीख के बाद सरकार घोषणाएं कर सकती हैं क्या?

जवाब: इसका जवाब नहीं होगा। प्रदेश में चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद सब कुछ चुनाव आयोग के अधीन चला जाता है। इस दौरान राज्य सरकार कोई घोषणा नहीं कर सकती है। साथ ही नई शुरुआत भी नहीं हो सकती है।

सवाल: चुनाव में प्रशासन पर किसका नियंत्रण रहता है?

जवाब: चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद प्रशासन पर पूरी तरह से चुनाव आयोग का नियंत्रण होता है। सारे प्रशासनिक फैसले चुनाव आयोग ही लेती है। अधिकारियों के तबादले चुनाव आयोग के निर्देश पर होते हैं।

सवाल: सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल नेता कर सकते हैं क्या?

जवाब: प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सीएम, मंत्री और नेता सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल सिर्फ घर से दफ्तर आने जाने के लिए कर सकते हैं। वह चुनाव के लिए या अपने निजी फायदे के लिए नहीं कर सकते हैं। यह आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।

सवाल: सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग लगा सकते हैं क्या?

जवाब: वहीं, चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद नेता किसी भी सार्वजनिक स्थान पर होर्डिंग पोस्टर नहीं लगा सकते हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद सारे होर्डिंग और पोस्टर हटा दिए जाते हैं।

सवाल: एमपी चुनाव के नतीजे कब आएंगे?

जवाब: वहीं, एमपी में चुनाव के नतीजे दिसंबर के दूसरे सप्ताह में आते हैं। संभावना रहती है कि 10 दिसंबर तक एमपी में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाते हैं?

सवाल: एमपी में विधानसभा की कितनी सीटें हैं?

जवाब: एमपी में विधानसभा की 230 सीटें हैं। अभी तक प्रदेश में कई चरणों में चुनाव होते हैं।

सवाल: एमपी में कितने वोटर हैं?

जवाब: एमपी में कुल मतदाताओं की संख्या पांच करोड़ 60 लाख 925 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या दो करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 और महिलाओं की संख्या दो करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 है।

Share This News :