नरेंद्र सिंह तोमर बोले नरोत्तम ही दतिया के दिल की धड़कन हैं नरोत्तम ही है उत्तम के नारे भी गूंजे
दतिया (विनय शर्मा) : जो दतिया के विकास की बात करेगा , वही दतिया पर राज करेगा। नरोत्तम ही उत्तम हैं,जैसे नारे दतिया के नोनेरा में हुए कार्यक्रम में गूंज रहे थे । इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मंच पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ थे। कार्यक्रम था दो महा विद्यालयों के लोकार्पण का। केंद्रीय मंत्री तोमर ने अपने भाषण में जब नरोत्तम मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा की नरोत्तम ने दतिया का चहुमुखी विकास कर दतिया की तकदीर और तस्वीर बदली है। नरोतम ही दतिया के दिल की धड़कन है। इसी बीच हजारों की भीड़ से नारे लगने लगे जिसका काम उत्तम है,उसका नाम नरोत्तम है,जो दतिया के विकास की बात करेगा ,वही दतिया पर राज करेगा। केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा की आज दतिया विकास के मामले में ग्वालियर से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। यह सब नरोत्तम की लगनशीलता और मेहनत का नतीजा है। आप सब भाजपा का साथ दीजिए , विकास की गति पीएम मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में और तेज गति से बड़ेगी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आदरणीय भाईसाहब के प्रयासों से दतिया को दो महाविद्यालयों की बड़ी सौगात मिली है । हम सब भाईसाहब का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हैं।