Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सीएम शिवराज बोले- 'चला जाऊंगा तो याद करोगे', कमलनाथ का तंज- याद तो आएंगे लेकिन...

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव बहुत पास है। इसको लेकर राजनीतिक दल पूरी तरह से सक्रिय हैं। इस बार बीजेपी की स्थिति खराब दिख रही है। माना जा रहा है कि सीएम शिवराज की विदाई तय है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक बयान की चर्चा सियासी गलियाों में हर तरफ हो रही है। दरअसल बुधनी में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि जब मैं चला जाऊंगा तो बहुत याद आऊंगा। वहीं उनके इस बयान पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने तंज कसा है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि बहुत यादें आयेगें उनके झूठ और घोषणा के लिए। इसके साथ ही उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कानून व्यवस्था को खत्म कर दिया है।

Share This News :