Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ग्वालियर में मंच से गरजे मोदी कही ये बड़ी बातें

चुनावी साल में पीएम मोदी लगातार मध्यप्रदेश का दौरा कर रहे हैं। आज पीएम मोदी ने एमपी के सबसे बड़े राजनैतिक केंद्र ग्वालियर चंबल को हजारों करोड़ों की सौगातें दीं। उन्होंने डबल इंजिन की सरकार के फायदे बताए तो कांग्रेस पर भी जमकर निशाने साधे।मोदी ने कहा कि इन लोगों का एक ही काम है, देश की प्रगति से नफरत, अपनी नफरत में ये देश की उपलब्धियों को भी भूल जाते हैं। आज देखिए पूरी दुनिया भारत का डंका बज रहा है। आज दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिख रहा है। लेकिन जिनको कुर्सी के सिवा कुछ नहीं दिखता उनको देश का डंका बजना अच्छा नहीं लगता। भारत 9 वर्षों में दसवें से नंबर से पांचवें नंबर की आर्थिक ताकत बन गया है. पर ये विकासविरोधी लोग ये सिद्ध करने में जुटे हैं ऐसा हुआ ही नहीं है। सत्ताभूखे लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। विकास विरोधी लोगों को देश ने 6 दशक दिए थे। 60 साल कम नहीं हुए थे। उनके पास भी मौका था, नहीं कर पाए। तब भी मेरी भावनाओं से खेलते थे, आज भी वही खेल खेल रहे। वो आज भी जात-पात को बांटने का पाप कर रहे हैं। वो आज भी घोर भ्रष्टाचारी हो गए हैं। वो पहले भी एक परिवार का गौरवगान करते थे, आज भी एक ही परिवार में भविष्य देखते हैं। इसलिए वो विकास नहीं देख पाते।

एमपी में आठ लेन की सड़कें बन रही हैं। क्या 2014 से पहले दिव्यांग शब्द सुना था। उन्हें पहले की सरकारें बेसहारा छोड़ दिए जाते थे। हमारी सरकार ने उनकी चिंता की। आज ग्वालियर में दिव्यांगजनों के लिए सौगात मिली है। जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। इतने सालों तक छोटे किसानों को किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी ने पूछा। हमारे देश में ढाई करोड़ ऐसे हैं, जो मोटा अनाज उगाते हैं। हमारी सरकार ने मोटे अनाज को दुनियाभर के बाजारों में ले गए। किसान सम्मान योजना, विश्वकर्मा योजना से हमने ऐसे लोगों के बारे मे हमने सोचा, उन्हें आगे बढ़ाने का हमने सोचा। इनको आगे बढ़ाने की गारंटी मोदी ने ली है। केंद्र सरकार ने ली है। विकास की गारंटी डबल इंजिन की सरकार है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज इतने विकास काम सामने आए हैं, जो कोई सरकार एक साल में भी नहीं कर सकती। इतनी बार पर्दे खुले कि आप ताली बजाकर थक गए होंगे। मोदी ने कहा कि मेरे परिवार जनों, धरतेरस-दीपावली से पहले मप्र के गरीब सवा दो लाख परिवार आज अपने नए घर में गृहप्रवेश कर रहे हैं। आज कनेक्टिवटी के प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के युवाओं के लिए हजारों रोजगार के अवसर बनने वाले हैं। ग्वालियर के साथ विदिशा, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, शाजापुर को नए स्वास्थ्य केंद्र मिले। ये केंद्र आयुष्मान योजना के तहत बने हैं। प्रदेश के मेरे परिजनों को बहुत बधाई। साथियों ये इतने सारे काम हैं, ये डबल इंजिन के साझा प्रयासों का फल है। जब दिल्ली और भोपाल में जनता को समर्पित सरकार होती है, तो ये काम तेजी से होते हैं। डबल इंजिन यानी एमपी की डबल विकास। हमारी सरकार मप्र को देश के टॉप 100 में ले आई है. अब एमी को टॉप थ्री में ले जाएंगे। जनता से पूछा कि जाना चाहिए कि नहीं। ये काम कौन कर सकता है, ये गारंटी कौन दे सकता है। ये गारंटी एक जिम्मेदार नागरिक के नाते आपका ए वोट मप्र को टॉप तीन में ला सकता है। हर वोट ये साकार करेगा। मेरे परिजनों एमपी का विकास और लोग नहीं कर सकते।ग्वालियर से सुमावली के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन का भी शुभारंभ किया गया। 411 करोड़ की लागत वाली गाड़ी को पीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्वालियर और मुरैना के गरीब लोगों को इस ट्रेन से काफी फायदा होगा। ये ट्रेन 38 किमी दूरी तय करेगी। 

सीएम शिवराज के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने मंच से रिमोट का बटन दबाकर विकास की योजनाओं का शुभारंभ-शिलान्यास-लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर में 'प्रधानमंत्री आवास योजना' अंतर्गत 2 लाख से अधिक पीएम आवासों का 'गृह प्रवेशम्' एवं ₹19,000 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सीएम शिवराज ने मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेते हुए नंबर वन राज्य होने की बात कही। उन्होंने कहा कि मोदीजी की नेतृत्व में प्रदेश ने विकास किया है। ग्वालियर को ही देख लें तो यहां एलिवेटेड रोड, 1000 बिस्तर का अस्पताल, चंबल से पानी, शानदार एयरपोर्ट, शानदार स्टेशन। क्या ये काम कांग्रेस ने किए थे क्या। चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है। 

शिवराज ने कहा कि देश के साथ प्रदेश भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। बहनों और भाइयों पर जोर से बताना मप्र में विकास ठीक से चल रहा है या नहीं. हम अब पिछड़े राज्य नहीं है, विकसित राज्य है। मोदीजी के नेतृत्व में ये विकास चलता रहेगा। विकास को आगे बढ़ाने के लिए आप सबका आशीर्वाद चाहिए। सीएम शिवराज ने सबको विकास में सहयोग देने का संकल्प दिलाया। 

Share This News :