केंद्रीय मंत्री तोमर बोले आगे-आगे देखिए होता है क्या
ग्वालियर । केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री हो,सांसद हो या अन्य व्यक्ति हो पहले वह पार्टी का कार्यकर्ता है। श्री तोमर टिकिट मिलने के बाद आज शाम ग्वालियर आए और अपने सरकारी निवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। श्री तोमर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने निर्णय किया है तो चुनाव लडेंगे। कांग्रेस के यह कहने कि भाजपा पर उम्मीदवारों का टोटा है,इस पर उन्होंने कहा की कांग्रेस क्यों आपत्ति कर रही है।पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से कांग्रेस भयभीत है।उसके पास कोई मुद्दा नहीं है।वह भ्रम फैलाकर अपना काम कर रही है। यह पूंछने पर कि क्या आपको मालूम था कि टिकिट मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी बात तो करती ही है।यह पूंछने पर की क्या और भी सांसद या केंद्रीय मंत्रियों को टिकिट मिलेगा , इस पर उन्होंने कहा आगे ,आगे देखिए होता है क्या।कमलनाथ द्वारा केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को टिकिट दिए जाने को भाजपा की पहली हार बताए जाने पर श्री तोमर ने कहा कि में समझ सकता हूं कि कमलनाथ जी कुछ भी कह सकते हैं ,उनको बोलने की स्वतंत्रता है।चुनाव का रजिल्ट्ट आयेगा तब उन्हे पता लग जायेगा। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा की कहीं आदमी दिख रहे हैं। फेल है,यात्रा। शहर में तोमर ने स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया ।