Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
'कैंडिडेट की लिस्ट जारी होने के बाद मैं अचंभित रह गया , टिकट मिलने पर और क्या बोले BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय

मध्य प्रदेश में आज भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. विधानसभा चुनाव के 39 उम्मीदवारों में बीजेपी ने 7 सांसदों को जिनमें कि तीन केंद्रीय मंत्री भी हैं और पार्टी के एक राष्ट्रीय महासचिव को तक मैदान में उतारा है. पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 से टिकट दी गई है. टिकट मिलने के बाद बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने परसों मुझे कुछ निर्देश दिए. मैं असमंजस में था और टिकट की घोषणा होने के बाद मैं आश्चर्यचकित रह गया.

विजयवर्गीय ने कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि मुझे चुनावी राजनीति में भाग लेने का अवसर मिला और मैं पार्टी की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करूंगा.

Share This News :