Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ग्वालियर-चंबल की राजनीति में कलह ? सिंधिया शिवराज के साथ नहीं दिख रहे नरेंद्र सिंह तोमर !

ग्वालियर: केंद्रीय कृषि नरेंद्र सिंह तोमर एमपी में विधानसभा चुनाव के संयोजक हैं। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में रोड शो किया था। रोड शो के दौरान सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद थे लेकिन नरेंद्र सिंह तोमर नहीं दिखे हैं। रोड शो में उनकी अनुपस्थिति को लेकर सभी की भौहें तन गई हैं। साथ ही सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही यह भी साफ नहीं था कि नरेंद्र सिंह तोमर क्यों गायब थे। इसकी कोई वजह भी सामने नहीं आई है।हालांकि, नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर के फूलपुर में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री और सिंधिया के साथ दिखे हैं। रोड शो यही आकर समाप्त हुआ था। नरेंद्र सिंह तोमर के सीन से गायब दिखने के बाद विरोधियों ने हमला शुरू कर दिया है। साथ ही बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में मतभेदों की अटकलें शुरू हो गई हैं। खासकर ग्वालियर-चंबल के इलाके में। ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल के हर कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ नजर आए हैं। चाहे वह मंदिर दर्शन कार्यक्रम हो या फिर चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक। वहीं, नरेंद्र सिंह तोमर सिर्फ लाडली बहना सम्मेलन में ही नजर आए हैं। यहां से मुख्यमंत्री ने योजना के 1.31 करोड़ लाभार्थियों के खातों में 1000-1000 रुपए की राशि ट्रांसफर की है।

Share This News :