शिवराज सरकार पर भड़के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह कह दिया शिवराज डरपोक और ...
भोपाल । विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डाॅ. गोविन्द सिंह ने कहा कि आज मुरैना में जन आशीर्वाद यात्रा प्रवेश के पूर्व मुरैना जिला कांग्रेस कार्यालय में काग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। उसी दरिम्यान दोपहर 3 बजे पुलिस फोर्स के साथ पहुंची और कांग्रेस केे ढिमनी से विधायक रवीन्द्र तोमर, जिलाध्यक्ष मधुराज तोमर, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर सहित अनेक जिला पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा कार्यालय के अन्दर से घसीटते हुए बाहर लायी और लाठी चार्ज किया गया और उन्हें जबरिया थाना ढिमनी ले गये। विधायक श्री तोमर सहित जिला पदाधिकारियों को गंभीर चोटे भी आयी है।
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को डरपोक और कायर करार देते हुए कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को प्रदेश की जनता छलावा एवं दिखावा के रूप में देख रही है एवं प्रदेश की जनता की ज्वलंत समस्याओं का निराकरण नहीं करने एवं झूठी घोषणाओं की घूटी पिलाने से जनता त्रस्त हो चुकी है और प्रदेश की जनता कथित आशीर्वाद यात्रा का विरोध कर रही है। जनता के इस विरोध के डर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बदनाम करने का काम मुख्यमंत्री श्री शिवराज कर रहे है, उन्हें पुलिस द्वारा पिटवाया जा रहा है एवं उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज किये जा रहे है। यह उनका कृत्य हताशा एवं निराशा को दर्शाता है।
डाॅ. गोविन्द सिंह ने आगे कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है तो फिर विपक्ष को क्यों डराया व धमकाया जा रहा हैं ? कांग्रेस डरने वाली नहीं है, जनता की जन समस्याओं को लेकर जनता को साथ लेकर सरकार के विरूद्ध जन आक्रोश रैली के रूप में सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी।