Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
श्योपुर के कार्यकर्ताओं को तोमर की नसीहत : सिर उठाकर चलना है तो ..

श्योपुर। विधानसभा चुनाव से पहले केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना पूरा फोकस ग्वालियर-चंबल कर दिया है। इतना ही नही दोनों नेता लगातार बैठकें कर कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर चुनाव में पूरी ताकत से काम करने की नसीहत भी दे रहे हैं। इसी कड़ी श्योपुर के दौरे पर गए तोमर ने नेताओं-कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ बैठ कर कहा है कि सिर उठाकर चलना है तो श्योपुर में कमल खिलाना होगा और भाजपा को जिताना होगा। हम सभी को मिलकर 90 दिन सिर्फ पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करना होगा। इस दौरान उनके साथ सिंधिया भी थे। बैठक के बाद दोनों ने जन-आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई और रोड शो किया।

तोमर ने कहा कि श्योपुर का नाम आज देश और दुनिया में लिया जाता है, क्योंकि यहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने चीता परियोजना का शुभारंभ कर ग्वालियर-चंबल ही नहीं प्रदेश के लिए बड़ी सौगात दी थी। पिछली बार आपकी एक गलती से श्योपुर में विपक्षी पार्टी का विधायक बन गया, जिसने आपकी बिलकुल भी चिंता नहीं की। हमेशा आपको अपमानित करने का काम किया। अब ऐसे नेताओं को जवाब देने का समय आ गया है।

श्योपुर में हो रहा चहुंमुखी विकास

तोमर ने आगे कहा कि मैं पिछले 40 वर्षों से श्योपुर आ रहा हूं। तब ग्वालियर से यहां तक आने जाने के लिए सिर्फ एक ही बस हुआ करती थी। नेरोगेज ट्रेन यात्रा का प्रमुख साधन हुआ करती थी। लेकिन आज श्योपुर का चहुंमुखी विकास हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा करीब कल्याण को लेकर जारी किए गए रिपोर्ट कार्ड को जनता तक पहुंचाने का काम हमें करना है। चुनावी साल है, ऐसे में विपक्षी पार्टियां नकारात्मक बातें फैलाएंगी, इन्हें जवाब देने के लिए हमें रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के बीच जाना होगा। तोमर ने इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकताओं का आभार व्यक्त किया।

डबन इंजन की सरकार में क्षेत्र का हुआ चहुंमुखी विकास: सिंधिया

वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यकर्तार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और प्रगति के लिए माधव महाराज ने ग्वालियर से रेल लाइन डलवाई और डेम बनवाया। अब भाजपा सरकार उनके कार्यों को आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार क्षेत्र में नए कॉलेज, डेम का निर्माण और सड़कों का जाल बिछाकर चहुंओर विकास करवा रही है। क्षेत्र में विकास के लिए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी सतत् प्रयासरत रहे हैं। उनके कार्यकाल में हर क्षे़त्र में विकास हुआ है।

Share This News :