5 संभाग के प्रत्याशियों पर कांग्रेस का मंथन पूरा , आज इन संभाग के प्रत्याशियों के नाम होंगे तय
शनिवीर को पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला (Surjewala ) और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह के साथ कांग्रेस (Congress) जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारीयों की बैठक पीसीसी (Pcc) में हुई थी । शिवाजी नगर में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह के साथ जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक भी हुई थी ।बताया जा रहा है कि 9 घंटे चली इस बैठक में 5 संभागों की हर सीट पर डिस्कसन हुआ है । जिसमें जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों से हर एक विधानसभा सीट के उम्मीदवारों के नाम बंद लिफाफें में लिए गए है । जिसके बाद इन नामोे को सर्वे में आए प्रत्याशियों के नामों से भी प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला (Surjewala) और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह जांच परख की साथ ही इसके बाद इस मीटिंग में जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के द्वारा दिए गए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा भी की गई है । यह चर्चा लियर, चंबल, सागर, उज्जैन और इंदौर संभाग के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटों की गई है जो कि प्रत्येक विधानसभा सीट पर 5 से 7 मिनट चली है और जहां सर्वे और प्रभारी के अलग अलग नाम सामने आए है वहां के प्रभारियों से फिर इसपर सवाल जबाब भी किए गए है ।
आज इस स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग का दूसरा दिन है जिसमें बताया जा रहा है कि आज इस मीटिंग में मुख्य रूप से भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों की सीटों पर चर्चा होनी है जिसमें इन दोनों संभागों के उम्मीदवारों को लगभग तय कर लिया जाएगा ।