Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया की वजह से होगा नुकसान? बीजेपी को जोरदार झटका

मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी बदलने का दौर जारी है. बीजेपी के एक विधायक और पार्टी के एक पूर्व विधायक ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया. जानकारी के अनुसार, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और पूर्व विधायक भवर सिंह शेखावत कांग्रेस के राज्य मुख्यालय में पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष कमल नाथ और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की मध्य प्रदेश इकाई के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की उपस्थिति में अन्य लोगों के साथ पार्टी में शामिल हो गये.आपको बता दें कि रघुवंशी ने कुछ दिन पहले ही बीजेपी से इस्तीफा दिया था. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इस अवसर पर सत्तारूढ़ बीजेपी पर मध्य प्रदेश को एक भ्रष्ट राज्य में बदलने का आरोप लगाया और विश्वास जताया कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव जीतेगी. उन्होंने दावा किया कि जब कांग्रेस (2018 से मार्च 2020 तक) सत्ता में थी, तब 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया और कई लोक कल्याणकारी फैसले लिये गये.

मध्य प्रदेश इकाई के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के 13 मंत्री हार गए और आगामी चुनाव में 31 मंत्री हारेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की बीजेपी सरकार दलितों, आदिवासियों और महिलाओं की रक्षा करने में विफल रही है

Share This News :