Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कमलनाथ के सामने किस उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी BJP? इन नामों पर हो रही चर्चा

मध्य प्रदेश की सबसे वीआईपी सीट में से एक छिंदवाड़ा का चुनाव इस बार बेहद रोचक होने वाला है.यहां से कांग्रेस के सीएम फेस और दिग्गज नेता कमलनाथ को बड़ी चुनौती देने की तैयारी बीजेपी ने की है. बीजेपी में इसके लिए व्यूह रचना बनाने का काम लंबे समय से किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि कमलनाथ को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव में उनके सामने चौंकाने वाला चेहरा ला सकती है. राजनीतिक पंडित कह रहे है कि मध्य प्रदेश में 'छिन्दवाड़ा विजय' की लड़ाई इस बार कई चौंकाने वाले सीन दिखा सकती है.पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ के अभेद्य गढ़ छिन्दवाड़ा को फतह करने के लिए बीजेपी बड़ी रणनीति पर काम कर रही है लेकिन कांग्रेस ने भी इसे काउंटर करने कई प्लान बना रखे है. 

कमलनाथ के सामने चौंकाने वाला नाम भी दिया जा सकता है

फिलहाल कमलनाथ के खिलाफ बीजेपी के नगर अध्यक्ष विवेक बंटी साहू को ही अगले चुनाव मैदान में उतारने की चर्चा चल रही है. लेकिन पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि ऐन मौके पर कमलनाथ के सामने चौंकाने वाला नाम भी दिया जा सकता है. इन संभावित चौंकाने वाले नामों में सबसे ज्यादा चर्चा बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद की हो रही है. 

Share This News :