Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ममता बनर्जी के तिलक न लगवाने पर छिड़ा विवाद , गृहमंत्री मिश्रा ने घेरा
ग्वालियर : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इंडिया गठबंधन की बैठक में तिलक लगवाने से इंकार करने पर भाजपा हमलावर है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ममता दीदी सत्ता का तिलक लगाने के लिए आतुर है। इसलिए वह तुष्टिकरण की राजनीति के हर दांव पेंच अपना रही है। ममता जी सत्ता का तिलक लगाने को आतुर हैं। इसलिए तुष्टीकरण की राजनीति की तरफ हैं। हिंदुत्व का प्रतीक है तिलक। मिश्रा ने कहा कि ममता जी हिंदुत्व की भावनाओं को खंडित करने के काम में लगी हैं। गृहमंत्री ने कहा कि लाखों तिलकधारियों का खून बहाने वाली ममता जी को स्वाभाविक है कि तिलक लगाने में दिक्कत आएगी। वे उस राज्य की मुख्यमंत्री हैं, जो दुर्गापूजा के नाम पर जाना जाता है। इस पर देश के लोगों को विचार करना चाहिए।