धाकड़ बोले सिंधिया ही भाजपा में परेशान हैं, हम अपने घर वापस लोट रहे हैं
ग्वालियर। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथी पूर्व मंडी अध्यक्ष रामलाल धाकड़ ने कहा है कि जिस भाजपा में सिंधिया का सम्मान नहीं हो रहा है,वे भी परेशान हैं, तब ऐसी भाजपा में बने रहने का कोई मतलब नहीं है।हमने भाजपा छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि मैने अपना त्याग-पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता को सौंप दिया है। उन्होंने कहा है कि वे भाजपा में काफी घुटन महसूस कर रहे थे। उन्होंने सिंधिया के साथ भाजपा में जाकर बहुत बड़ी गलती की। उन्होंने कहा कि जब भाजपा में महाराज का ही सम्मान नहीं हो रहा है और हमारी भी पूंछ,परख नहीं हो रही है तब भाजपा में रहने का कोई मतलब नहीं रह जाता है। हमने पूरा जीवन कांग्रेस में रहकर जिया है ,ऐसे में भाजपा में रहना बड़ा कठिन हो रहा था। अब में दो सितम्बर को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की पुनः सदस्यता ग्रहण करूंगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही भाजपा से अनेक और नेताओं का पलायन होने वाला है । श्री धाकड ने कहा की चुनाव आ गए हैं तो भाजपा को बहने याद आ रहीं हैं ,मगर इन घोषणाओं के बाबजूद भाजपा का कुछ भी भला होने बाला नहीं है।जनता भाजपा को समझ रही है। पहले पांच साल से गैस सिलेंडर महंगा बेचा अब चुनाव हैं तो ऊंट के मुंह में जीरा की तरह सस्ता कर रहे हैं। पहले लूटो,फिर कम करो ।जनता सब जानती है। कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, सो चुनाव तक के लिए घोषणाएं की जा रही हैं।