Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा रविवार को कब कहाँ होंगे और क्या करेंगे देखें कार्यक्रमों की लिस्ट

ग्वालियर (विनय शर्मा) : मध्यप्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा रविवार 27 अगस्त 2023 को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री डाॅ मिश्रा 27 अगस्त 2023 सुबह 9 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर सुबह 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। सुबह 10 बजे दतिया निवास पर कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। सुबह 10.30 बजे दतिया नगर वार्डो में डोर-टू-डोर भ्रमण करेंगे। दोपहर 12 बजे झांसी रोड स्थिति श्री प्रेमनारायण कुशवाह के निवास पर एकल भोजन को जाएगे। दोपहर 1 बजे वृदावंन धाम दतिया में महिला बाल विकास में कार्यरत कर्मचारियों के सम्मान समारोह एवं लाडली बहना योजना के आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे फिर 2 बजे दतिया निवास आगमन पर समय आरक्षित रहेगा। 3.30 बजे दतिया नगर वार्डो में डोर-टू-डोर भ्रमण करेंगे। शाम 4 बजे दतिया से बसई के लिए प्रस्थान कर शाम 5 बजे बसई आगमन एवं 125.19 लाख की लागत से पाईप लाईन मार्ग से देवगढ़ पी.एम.जी.एस.वाई मार्ग तक निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5.30 बजे 207.86 लाख की लागत से ग्राम मकरारीसे पच्चरगढ़ मार्ग निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 7.26 बजे दादर-अमृतसर एक्सप्रेस 11057 को बसई रेल्वे स्टेशन पर हाल्ट उपरांत हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे एवं नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share This News :