Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृह मंत्री डाॅ. मिश्रा ने सुनी लोगों की समस्याएं फिर दिए अधिकारियों को आदेश
ग्वालियर (विनय शर्मा) : मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान शनिवार को राजघाट कालोनी निवास पर विभिन्न स्थानों से आए लोगों की समस्याओं केा पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने आज विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लिया।