गाड़ियों का काफिला रोक CM शिवराज ने बच्चे के साथ खिंचवाई फ़ोटो वीडियो हुआ वायरल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे थे। इस दौरान जब वह जबलपुर से वापस डुमना एयरपोर्ट तरफ जा रहे थे उसी दौरान एक बच्चा जोर-जोर से मामा- मामा कहकर पुकारने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपना काफिला रुकवाया और बच्चे के साथ फोटो खिंचवाई। मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बच्चे की वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।दर्शल शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर दौरे पर थे। जन दर्शन यात्रा और उसके बाद फिर सु- राज योजना का शुभारंभ करने के बाद शुक्रवार की शाम को जब वह अपने काफिले के साथ भोपाल जाने के लिए डुमना एयरपोर्ट जा रहे थे उसी दौरान विश्वविद्यालय के पास एक बच्चा सड़क किनारे खड़े होकर शिवराज मामा कह रहा था। बच्चे की आवाज सुनते ही सीएम ने अपनी गाड़ी रुकवाई और फिर बच्चे के साथ फोटो भी खिंचवाई। करीब दो मिनट तक सीएम का काफिला रुका रहा और बच्चा उनके साथ फोटो खिंचवाता रहा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सीएम से मुलाकात की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जब आंधी नही तूफान है के नारे लगाए तो बच्चा भी कह उठा मामा हमारी जान है। फिलहाल सीएम के साथ बच्चे का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।