Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
‘मध्यप्रदेश में गिरेगी भाजपा की सरकार’…! नेता प्रतिपक्ष का बड़ा दावा, जानें और क्या कहा…

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। डॉ गोविंद सिंह ने कहा के मध्य प्रदेश में 2023 में होने वाले चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है और जनता भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ने का काम करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्य प्रदेश में जहां भी जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हैं। वह हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित हो जाती है और पूरी सभा में जनता में इतना आक्रोश है कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जनता बुरी तरह से चुनाव हराने का काम करेगी।

मध्यप्रदेश में गिरेगी भाजपा की सरकार

इतनी भीड़ कांग्रेस की किसी नेता ने नहीं बुलाई है जनता अपने आप पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा में भाषण सुनने के लिए आती है इससे ऐसा लग रहा है कि अब मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार को जनता गिरा कर ही चैन लेगी। प्रदेश में भाजपा के खिलाफ यह जन आक्रोश है और यही जन सैलाब भाजपा को बहा कर ले जाएगा और कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनेगी। भाजपा की सरकार डूबने वाली है इसलिए वह जिले बना रहे हैं और मंदिर बनाने का काम कर रहे हैं।

इस समय भाजपा की स्थिति ऐसी है कि जब यमराज मौत बनकर आता है तो लोग कहते हैं कि अब दान दक्षिणा का काम कर लो यही स्थिति अब भाजपा की सरकार की है जो खजाने को लूटने में लगी है। मैं कोई ज्योतिषी और भविष्यवक्ता नहीं हूं लेकिन जनता के आक्रोश को देखकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

Share This News :