महाराज सिंधिया के गढ़ में उड़ी BJP की नींद, प्रत्याशियों का लगा अंबार, आखिर किसे मिलेगा इनमें से टिकट
ग्वालियर. मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इस चुनाव में सबकी नजर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ यानी ग्वालियर अंचल पर रहेगी. क्योंकि, ग्वालियर जिले की कांग्रेस के कब्जे वाली ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर दक्षिण और भितरवार विधानसभा सीटों पर बीजेपी के टिकट दावेदारों की फौज खड़ी हो गई है. हालत ऐसे बन गए हैं कि इन सीटों को जीतना बीजेपी के लिए जितना मुश्किल है, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल इन सीटों पर प्रत्याशियों को टिकट बाटना है. बीजेपी के लिए इन तीन सीटों पर टिकट बांटना चुनौती है.
ग्वालियर दक्षिण सीट से बीजेपी के नारायण सिंह, जय भान सिंह, अनूप मिश्रा, समीक्षा गुप्ता, सहित 12 लोग दावेदारी कर रहे हैं. ग्वालियर पूर्व सीट से बीजेपी के मुन्नालाल गोयल, माया सिंह, जय सिंह कुशवाह, अनूप मिश्रा लगभग 10 से ज्यादा नेता दावेदारी कर रहे है. इसी तरह भितरवार सीट से मोहन सिंह राठौड़, लोकेंद्र पाराशर, बृजेंद्र तिवारी, अशोक पटसरिया सहित 12 से ज्यादा लोग दावेदारी कर रहे हैं.