नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को दिया झटका विंध्य का कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में बीजेपी में शामिल
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और रीवा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा बीजेपी में शामिल हो गए हैं। अभय मिश्रा के साथ उनकी पत्नी नीलम मिश्रा भी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। नीलम मिश्रा भी सेमारिया से विधानसभा का चुनाव जीत चुकी हैं। भोपाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में दोनों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। अभय मिश्रा ने 2018 में बीजेपी से बगावत की थी। 2018 में वे कांग्रेस के टिकट पर रीवा विधानसभा सीट से सीनियर बीजेपी लीडर राजेन्द्र शुक्ल के खिलाफ चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में उन्हें करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।2008 में सेमरिया विधानसभा सीट अस्तित्व में आई थी। बीजेपी ने जब के जनपद अध्यक्ष अभय मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा था। अभय मिश्रा ने भारी वोटों से अपना पहला चुनाव जीता था। खराब छवि के कारण 2013 में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था लेकिन वो अपनी जगह अपनी पत्नी नीलम मिश्रा को टिकट दिलाने में सफल हुए थे। नीलम मिश्रा ने भी अपना चुनाव जीता था।