Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
छिंदवाड़ा से कैलाश वियजवर्गीय का टिकट फाइनल ? कहा लड़ेंगे, और जीतेंगे

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले छिंदवाडा सीट से बीजेपी से कैलाश विजयवर्गीय उम्मीदवार होंगे, यह बात हम नहीं बल्कि खुद कैलाश विजयवर्गीय ने अपने एक बयान में कही है। कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर कहा की पार्टी जैस कहेगी, वह वैंसा ही करेंगे। उन्होंने आगे कहा की वह पीछे नहीं हटेंगे और जीत कर दिखाएंगे।दरअसल, विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी लगातार क्षेत्रों का दौरा कर रही है। खासतौर पर बीजेपी कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पर फोकस कर रही है। चुनावी अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश शुक्रवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं की बैठक ली और जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान जब कैलाश विजयवर्गीय से छिंदवाड़ा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी जैस कहेगी, वह वैंसा ही करेंगे। उन्होंने आगे कहा की वह पीछे नहीं हटेंगे और जीत कर दिखाएंगे।

आपको बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय राजनीतिक समीकरण बनाने में चाणक्य है। पिछले लोकसभा चुनावों में कैलाश विजयवर्गीय के नाम सीटों में उछाल देखा गया था। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों वह अहम भूमिका निभा चुके है।

Share This News :