Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
'विधानसभा चुनाव का असर लोकसभा की टिकटों पर', विधायकों की बैठक में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ अपने संवाद की मुहिम के तहत बुधवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से जुड़े लोकसभा और राज्यसभा के 46 एनडीए सांसदों के साथ आखिरी बैठक कर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और दोनों राज्यों में इस वर्ष के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़- दोनों राज्यों में इस वर्ष के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने दो टूक कहा कि विधानसभा चुनाव जिताना सांसदों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने दोनों राज्यों के सांसदों को विधानसभा चुनाव में जुटने की नसीहत देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सांसदों की भी जवाबदेही तय होगी। कोई भी सासंद यह सोचकर निश्चिन्त न बैठ जाएं कि यह विधानसभा चुनाव है और इससे उनका क्या लेना-देना है? प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाली विधानसभाओं में पार्टी को जीत दिलाने के लिए सभी सांसदों को जुट जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर लोकसभा टिकट पर भी पड़ेगा।

Share This News :