Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरेंद्र सिंह तोमर और दिग्विजय सिंह मैं क्या है एक जैसा और क्या है अलग

चुनाव के दौरान कांग्रेस में जो काम दिग्विजय सिंह करते हैं, भाजपा में नरेंद्र सिंह तोमर उसी के माहिर खिलाड़ी हैं। दोनों नेताओं के विवाद सुलझाते, समझौता कराते हैं और चुनाव में सभी को एकजुट कर मोर्चे पर लगाते हैं। दोनों में बस एक फर्क है। भाजपा में तोमर का कोई विरोधी नहीं है। वे ऐसी कोई बात नहीं बोलते जो विवाद की वजह बने। वे गंभीर होकर नापतौल कर बोलने के आदी हैं। इसके विपरीत दिग्विजय के विरोधियों की कमी नहीं है और उनके बयान विवाद में भी रहते हैं। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनने के बाद तोमर ने काम शुरू कर दिया है। प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के घर जाकर मिलना, उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। वे गोविंद और भूपेंद्र सिंह ठाकुर के बीच का विवाद निबटा रहे हैं। इसके साथ उन्होंने प्रदेश का दौरा शुरू कर दिया है। इस दौरान भी वे स्थानीय भाजपा नेताओं के बीच मतभेद सुलझा कर उन्हें पार्टी हित में एकजुट करने का काम कर रहे हैं। तोमर दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहकर विधानसभा चुनावों में अपने मैनेजमेंट का लोहा मनवा चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी कैमिस्ट्री अच्छी है। पिछली बार विधानसभा चुनाव में उनके पास कोई खास दायित्व नहीं था और भाजपा पिछड़ गई थी। संभवत: इसीलिए पार्टी को फिर तोमर की याद आई।

Share This News :