किसानों को सभी प्रकार की सुविधाएं कांग्रेस देगी : डा.गोविंद सिंह
ग्वालियर । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सहाब सिंह गुर्जर के नेतृत्व में 14 ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में ग्राम उटीला, टिहोली, टंकेाली, बडेरा, डबका, आरोली, हस्तिनापुर आदि में किसान जनचेतना यात्रा निकाली गई।
गांव ,गांव में किसानो की जागृत करते हुए साहब सिंह ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, किसानो के हितों के लिए संकल्पित होकर कांग्रेस ने कृषि न्याय आयोग, किसानो को 5 हॉर्स पावर तक स्थाई कनेक्शन देने, किसानो के मुकदमे वापस लेने, जैसे अनेक वचन दिए हैं, वहीं दूसरी और भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान केवल झूठी घोषणांए कर रहे है, जिसका प्रमाण कें प्रधानमंत्री के सामने शिवराज सिह ने कहा कि किसानो की आय दुगना कर दिया है, जबकि सच्चाई यह है कि किसानो की आय घटती जा रही है, किसानो के साथ छल कपट धोखा करने वाली भाजपा को बेनकाब करें।
हस्तिनापुर में मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने किसान जनचेतना यात्रा मे सम्मलित होकर कहा कि किसानो को सभी प्रकार की सुविधा देना कांग्रेस का संकल्प है, किसानो के हित में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सबसे पहले निर्णय किए जाएंगे।
यात्रा में हाकिम सिंह यादव (यात्रा प्रभारी),गुड्डू पाठक ,ब्रजेश पलिया जी ,कल्याण सिंह गुर्जर (ब्लॉक अध्याक्ष),बिरह्म सिंह ,रामकिशन जाटव महामंत्री,रिंकु यादव महामंत्री , ओ॰पी॰ दीक्षित महामंत्री, सोनू यादव (जनपद सदस्य), मान सिंह जाटव उपाध्याक्ष , जितेंद्र सिंह गुर्जर उपाध्याक्ष,कमल सिंह , बाबू सिंह यात्रा में आदि सम्मलित थे।