Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ऊर्जा मंत्री तोमर ने उपनगर ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में किया निरीक्षण, जगह ,जगह जलभराव पर जताई नाराजगी

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

ऊर्जा मंत्री तोमर सबसे पहले वार्ड 2 झाडू वाला मौहल्ले में पहुंचे। जहां देखा कि बरसात का पानी घरों में भरा होने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड रहा था। जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बरसात के पानी को निकालने के साथ ही सीवर चैम्बरों की सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कोटेश्वर मंदिर के पास निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर संबंधित अधिकारी को साफ सफाई के निर्देश भी दिए। 

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वार्ड 16 स्थित चंदन पुरा, सब्जी मंडी व सिंधिया पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काॅलोनियों में जलभराव व सिंधिया पार्क में जल भराव मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में समय समय पर नालों की सफाई की जाए जिससे जल भराव की समस्या न हो। साथ ही जलनिकासी, साफ सफाई व पेयजल व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान पूर्व पार्षद शशी शर्मा, मोहन विडवेकर, अजीत राजपूत, अशोक जादौन, ओमप्रकार तोमर, जगन्नाथ सिकरवार, धर्मेन्द्र यादव सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This News :