Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दतिया में फिर गूंजा नारा नरोत्तम ही सबसे उत्तम

दतिया (विनय शर्मा) : भाजपा छोड़कर अवधेश नायक द्वारा कांग्रेस का दामन थामने की खबर फैलते ही दतिया में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह उबाल पर आ गया और एक ही नारा गूंज उठा । दतिया में नरोत्तम ही उत्तम हैं। आज दतिया देश के नक्शे पर छाया हुआ है। विकास और प्रगति के क्षेत्र में आज दतिया प्रदेश की 230 विधानसभा में नंबर वन पर है। सड़क ,शिक्षा , स्वास्थ,बिजली ,पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को न केवल शहर बल्कि गांव,गांव में यह सब सुविधाएं पहुंची हैं। राष्ट्रीय स्तर के काम भी हुए हैं, जिसमें हवाई पट्टी का निर्माण जो आने वाले समय में बड़ा हबाई अड्डा का रूप लेगा। एयर टैक्सी भी चलने वाली है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी दतिया को देश के नक्शे पर जोड़ता है। दतिया के विकास में अनेकों कार्य हुए हैं और काम हो रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा ने दतिया का विकास का लक्ष्य लेकर काम किया और सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। दतिया के मतदाता जानते हैं की लोग दलबदल अपने स्वार्थों को पूरा करने के लिए करते हैं। मतदाता विकास चाहता है, जो दतिया में चहुमुखी रूप से हो रहा है। आम जनता के दिलों पर राज बही करता है ,जो जनता को परिवार का सदस्य मानता है। दतिया से आई आबाज नरोत्तम मिश्रा जिंदाबाद, नरोत्तम ही उत्तम जैसे नारे गूंज रहे हैं।

Share This News :