Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कर्ज लेकर मुफ्त योजनाओं पर नरेंद्र सिंह तोमर ने दिया बड़ा बयान, कह दी ये बात

भाजपा में केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश में चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर बाबा महाकालेश्वर की नगरी में संभागीय बैठक लेने पहुंचे. मंत्री तोमर ने भाजपा के लोकशक्ति कार्यालय में मंत्री मोहन यादव व तमाम संभागीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने हरियाणा, राजस्थान व मणिपुर में चल रहे घटनाक्रम को लेकर भी खुलकर बात की.

 

बता दें कि केंद्रीय मंत्री तोमर ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा मप्र में चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. भाजपा की स्थानीय समिति से लेकर राज्य स्तर तक कि सारी तैयारियां चल रही है. उज्जैन संभाग की ये चुनाव से संबंधित बैठक है. सातों जिले के अध्यक्ष, प्रभारी और प्रदेश के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं नेताओं से मतदान केंद्र तक कि सारी व्यवस्थाओं को देखने के लिए बात की गई है. 

 

मंत्री तोमर ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की जनकल्याण कारी योजनाओं का असर है. जनता आशीर्वाद देने के लिए पूरी तरह तैयार है. कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हो गया है. 2023 में भाजपा कांग्रेस को परास्त करके बहुमत की सरकार बनायेगी.

Share This News :