गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के नेताओं को बताया मौसमी हिन्दू, कही यह बात...
मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में वार-पलटवार का दौर तेजी से जारी है। इस बीच अब मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है, आज फिर कांग्रेस पर तंज कसते हुए गृहमंत्री ने ये बात कही है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज-
कांग्रेस के साफ्ट हिंदुत्व पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कांग्रेस के नेताओं को मौसमी हिन्दू बताया, कहा- ये कांग्रेस के लोग हैं, विपक्ष में रहें तो भगवान और सत्ता में आ जाएं तो सलमान। नरोत्तम मिश्रा बोले ये सिर्फ चुनाव के समय ही मंदिर जाते हैं। ये विपक्ष में आते हैं तो नर्मदा की पूजा करने लगते हैं। इन्हें बताना चाहिए कि 15 महीने में नर्मदा मैया के लिए क्या किया था।
भाजपा से जुड़ने, पार्टी में आने के लिए कई लोग उत्सुक-
साथ ही आगे बयान देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, भाजपा से जुड़ने, पार्टी में आने के लिए कई लोग उत्सुक हैं, उत्साहित हैं। स्वाभाविक रूप से पुराने कार्यकर्ताओं का मान अलग है और अगर वे पार्टी में आना चाहते हैं तो सभी का स्वागत है।