Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस सारी अच्छी योजनाएं बंद कर देगी

मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम सरकार नहीं, परिवार चला रहे हैं। प्रदेश में कुछ दिन के लिए दूसरी सरकार आई थी, उसने सब योजनाएं बंद कर दी थीं। अब दोबारा यदि वह सरकार आई तो सब बेकार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि क्या कभी कांग्रेस ने इतना पैसा दिया था। पचास साल में कब कांग्रेस ने आपको पैसा दिया। मेरी सरकार प्रदेश के लोगों को लगातार लाभ दे रही है।यह बातें मुख्यमंत्री ने कटनी जिले की रीठी तहसील के बड़गांव में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहनों को संबोधित करने के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री ने इसके पहले 313 करोड़ रुपये के विकास कार्य व निर्माण का भूमिपूजन किया। दोपहर को गंगानगर में बनाए हेलीपेड पर से खुले रथ पर सवार होकर सीएम शिवराज ने लगभग दो किलोमीटर का रोड शो भी किया। इस दौरान विशाल जनसैलाब सड़कों पर दिखाई दिया।

Share This News :