Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ग्वालियर में प्रियंका गांधी का देसी अंदाज, बोलीं- भैया और बहनन को राम-राम; दादी इंदिरा को किया याद
ग्वालियर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भाषण की शुरुआत ‘बहुत इंतजार कराया आपको..’ से की. इसके बाद उन्होंने सभी नेताओं के नाम लेकर अभिवादन किया. उन्होंने जनता को राम-राम किया. बुंदेलखंड भाषा में संबोधित किया. प्रियंका ने कहा कि दादी इंदिरा गांधी ने रानी लक्ष्मीबाई और महिलाओं की बहादुरी की कहानियां सुनाती थीं. क्या हमारी राजनीति आज केवल आरोप-प्रत्यारोप में फंस गई थी. क्या हम उससे ऊपर उठ सकते हैं. क्या हम जनता की बातें कर सकते हैं. स्वतंत्रता आंदोलन से भारतीय लोकतंत्र की नींव डली थी. वो सत्याग्रह था. वो सत्य की लड़ाई थी. हमारे देश की परंपरा रही है कि हम नेताओं में सभ्यता, सरलता, सादगी और सच्चाई ढूंढते हैं.