Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गोविंद सिंह ने सिंधिया पर साधा निशाना

गोविंद सिंह ने सिंधिया को घेरते हुए कहा कि ग्वालियर के महाराजा सिंधिया के आग्रह पर रानी लक्ष्मीबाई आई थीं। अगर झांसी की रानी की मदद ग्वालियर के महाराज कर देते तो उस समय देश आजाद हो जाता। इतिहास गद्दारी का लगातार दोहराया जा रहा है। आज फिर 166 वर्ष के बाद इसी खानदान के, जिसकी पहुंच सोनिया गांधी के घर तक थी। उसने फिर कांग्रेस पार्टी को धोखा देकर 166 साल पुराना इतिहास दोहराया है। 1967 में कांग्रेस पार्टी के साथ गद्दारी की। आज फिर अपनी संपत्ति बचाने के लिए गद्दारी कर के सरकार गिराने का काम किया। शिवराज सिंह कुर्सी पकड़ मुख्यमंत्री हैं। करोड़ों लोगों के खून पसीने का पैसा एक खानदान के पास जा रहा है। आजादी के समय जिन लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में साथ दिया था, उनको उड़ा दिया गया था। अब बदला लेने का वक्त आ गया है। इस परिवार को सबक सिखा दें। 

Share This News :