Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कमल नाथ ने कहा कि ग्वालियर चंबल के खून पर विश्वास है कि सच्चाई का साथ देंगे

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ कांग्रेस को बल व शक्ति दी। सबसे पहले क्रांतिकारी व देशभक्तों की भूमि को प्रणाम करता हूं। लक्ष्मीबाई को प्रणाम करता हूं। ग्वालियर चंबल के लोगों का स्वभाव है कि वे अन्याय नहीं सहते। अन्याय पर पलटवार करते हैं। गलत को गलत और सही को सही कहते हैं। आज प्रदेश का हर वर्ग आक्रोशित है। मैं महाराजा नहीं हूं। शिवजराज सिंह कहते हैं मैं मामा हूं, मैं मामा नहीं हूं। मैं एक साधारण व्यक्ति हूं आपका भाई हूं। भाजपा की सरकार ने परेशान कर रखा है। हर व्यक्ति छला हुआ महसूस कर रहा है। भाजपा ने झूठ की राजधानी बना रखा है। ये पूरी तस्वीर आपके सामने है। शिवराज सिंह ने 18 सालों में झूठ का पहाड़ खडा कर दिया है। वे झूठ की मशीन है, घोटाले की मशीन हैं, घोषणाओं की मशीन है। ये मशीन डबल स्पीड पर चल रही है। ये चुनाव एक उम्मीदवार का नही हैं, ये चुनाव मध्यप्रदेश का भविष्य तय करेगा। इन नौजवानो को देखकर बैचेनी होती है। इनका भविष्य अंधेरे में रहा तो कैसा निर्माण होगा मध्यप्रदेश में। नौजवान बिना काम का, किसान बिना दाम का, शिवराज आप किस काम के। 27 लाख किसानों का किसानों का कर्ज माफ किया। 100 रुपए सौ यूनिट बिजली दी। कौन सा पाप किया। 18 साल में घोटाले दिया। ढाई हजार घोटाले मध्यप्रदेश में हुए हैं। शिवराज ने माफिया राज दिया। शिवराज सिंह ने घर घर में शराब भी दी। आज ये चुनौती जो सामने हैंं। आज हमें एमपी का भविष्य सुरिक्षत रखना है। ग्वालियर चंबल के मतदाताओं पर विश्वास है कि सच्चाई का साथ देंगे। ग्वालियर चंबल की गिनती होगी सबसे ज्यादा रिकार्ड ग्वालियर चंबल का होगा। ग्वालियर चंबल के खून पर विश्वास है।

आमसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने अप्रत्‍यक्ष रूप से सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा कहा कि लक्ष्मीबाई ने संघर्ष करते हुए इसी जमीन पर अंतिम सांस ली थी। ग्वालियर के महाराजा के आग्रह पर आई थी। यदि ग्वालियर का खानदान साथ दे देता तो देश पहले ही आजाद हो जाता है। विकास कांग्रेस बनाई। आज अपनी संपत्ति बचाने के लिए वही व्यक्ति ने कांग्रेस से गद्दारी कर सरकार गिराने का काम किया। तीस हजार करोड़ की जमीनें है। मध्यप्रदेश सरकार की संपत्तियां एक परिवार ने हड़प ली है। जहां जहां भाजपा के लोगों ने जमीनों का हड़पी हैं। शिवराज सिंह कुर्सी पकड़ मुख्यमंत्री हैं। मुआवजा देने का काम शिवराज कर रही है। करोड़ों रुपए एक परिवार के पास जा रहे हैं। यह वीर भूमि अन्याय के खिलाफ लड़ती है।

Share This News :