Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ज्योतिरादित्य सिंधिया का गांधी परिवार पर बड़ा हमला, प्रियंका के सामने मोर्चा संभाला

ग्वालियर चंबल संभाग के सबसे बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहली बार गांधी परिवार पर बड़ा हमला किया है। माना जा रहा था कि 21 जुलाई से गांधी परिवार के साथ सिंधिया की सीधी लड़ाई शुरू होगी परंतु सिंधिया ने पहले हमला बोल दिया है। 

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने 18 जुलाई को एक ट्वीट किया था। उसी पर प्रतिक्रिया देते हुए 20 जुलाई को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा:- 

 

1947 - सत्ता के लिए भारत तोड़ा  

1975 - सत्ता के लिए आपातकाल लागू किया 

2022 - सत्ता के लिए तुष्टिकरण से ओत-प्रोत भारत जोड़ो यात्रा की    

2023 - सत्ता के लिए व भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए गठबंधन INDIA जोड़ो 

ये जोड़-तोड़ की राजनीति वर्षों से कांग्रेस की विचारधारा का हिस्सा रही है। नए गठबंधन की सूरत भी वही, नीयत भी वही। 

 

सिंधिया के निशाने पर गांधी परिवार का कौन-कौन

1947 - सत्ता के लिए भारत तोड़ा (जवाहरलाल नेहरू)

1975 - सत्ता के लिए आपातकाल लागू किया (इंदिरा गांधी)

2022 - सत्ता के लिए तुष्टिकरण से ओत-प्रोत भारत जोड़ो यात्रा की (राहुल गांधी)

2023 - सत्ता के लिए व भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए गठबंधन INDIA जोड़ो (सोनिया गांधी)

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐसा क्यों किया 

दरअसल 21 तारीख को प्रियंका गांधी ग्वालियर में आ रही है। आते ही सबसे पहले लक्ष्मी बाई की समाधि पर जाएंगी जबकि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्मीबाई से कोई संबंध नहीं है उल्टा वैचारिक मतभेद है। महात्मा गांधी की कांग्रेस, लक्ष्मीबाई की क्रांति को अनुचित मानती है। महात्मा गांधी की कांग्रेस तो सन 1857 की क्रांति को क्रांति नहीं बल्कि बगावत मानती है। फिर क्या कारण है कि प्रियंका गांधी, लक्ष्मी बाई की समाधि पर जाएंगी। माना जा रहा है कि इस प्रकार से प्रियंका गांधी ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पूर्वजों को टारगेट करेंगी। यही कारण है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रियंका गांधी के परिवार और पूर्वजों को टारगेट कर दिया। 

Share This News :