Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा के प्रयासों से दतिया को मिला केन्द्रीय विद्यालय रविवार को रखी जाएगी आधारशिला

भोपाल ( विनय शर्मा )  : दतिया में केन्द्रीय विद्यालय के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षण सुविधा प्राप्त होगी। जनसंपर्क, जलसंसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के प्रयासों से यह शुरूआत हो रही है। एक समारोह में रविवार, 18 दिसम्बर को जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा और सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद केन्द्रीय विद्यालय की आधारशिला रखेंगे। दतिया के शिक्षा जगत के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। केन्द्रीय विद्यालय के निर्माण की लागत राशि 18 करोड़ रूपये है। छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों के माध्यम से यहाँ गुणवत्तापूर्ण् शिक्षा के साथ ही गणवेश, पाठय पुस्तक और नि :शुल्क साईकल का प्रदाय हो रहा है वही केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित केन्द्रीय विद्यालय की दतिया में शुरूआत शिक्षा के क्षेत्र में एक विशेष कदम है।

Share This News :