Home > वायरल न्यूज़,
वार्षिक राशिफल 2019: इन 6 लिए कैसा रहेगा नया साल

यह साल 2019 कैसा रहेगा, यह जानने के लिए हम सबकी उत्सुकता बनी हुई है। इसके लिए हमने ज्योतिष, अंक ज्योतिष और वास्तु के वरिष्ठ विशेषज्ञों से आपका भविष्य जानने की कोशिश की है। साथ ही कुछ जाने-माने खिलाड़ी व फिल्म कलाकारों के बारे में भी ये जाना कि नये साल में वे क्या करने जा रहे हैं। आज हम पहली छह राशियों का वार्षिक भविष्यफल दे रहे हैं। आगे की राशियों के बारे में कल पढ़ें....

मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल):
आपकी राशि के स्वामी मंगल वर्ष के प्रारम्भ में द्वादश भावस्थ हैं। अत: वर्ष के प्रारम्भ में मानसिक उलझनें रहेंगी। मन परेशान रहेगा। 6 फरवरी के बाद कुछ शांति आएगी। 7 मार्च के बाद से माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। 30 मार्च से शैक्षिक कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। 1 मई बाद नौकरी परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी संभव है। यात्राएं अधिक होंगी। आय में कमी व खर्चों की अधिकता रहेगी। 22 अगस्त के बाद स्थिति में सुधार होगा। अक्तूबर माह में नए वाहन का योग बन रहा है। इस वर्ष संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

क्या करें-

  • मंगलवार के दिन रोटी में गुड़ रख कर गाय को खिलाएं।
  • बुधवार के दिन ‘गणेश स्तोत्र' का पाठ करके गणेश भगवान पर दूर्वा घास पानी में धोकर चढ़ाएं तथा बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद वितरित करें।
  • शराब, जुए से परहेज करें।
  • महिला ने खुलेआम टच किया बंदर का जननांग, हुई 3 साल की जेल

वास्तु के उपाय-
घर में पूर्व की दीवार पर रथ पर सवार सूर्यदेव का चित्र लगाएं।
नीले रंग के कपड़े न पहनें।
रसोई में हल्के गुलाबी रंग का पेंट करने से महिलाओं के जीवन में हर्षोल्लास व आरोग्यता रहेगी।

मिथुन (21 मई से 21 जून):


वर्ष के प्रारम्भ में आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। परिवार में आपसी वैचारिक मतभेद रहेंगे। 6 फरवरी के बाद किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। वाणी में कठोरता आएगी। 30 मार्च के बाद पारिवारिक समस्याओं में कमी आएगी। आय की स्थिति में सुधार होगा, परंतु खर्च भी बढ़ेंगे। 23 अप्रैल से 13 अगस्त के मध्य जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में भी परिवर्तन के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। 5 नवंबर के बाद से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

क्या करें-

नित्य ‘विष्णु सहस्रनाम' का जप करें।
प्रतिदिन प्रात: ‘गणेश स्तोत्र' का पाठ करें तथा बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद वितरण करें।
शनिवार के दिन शाम को कुत्ते को मीठा परांठा खिलाएं।
मंगलवार के दिन हनुमान जी के दर्शन करें तथा उनके दाहिने पैर से सिंदूर उंगली में लगाकर अपने मस्तक पर लगाएं।
वास्तु के उपाय-
एक चांदी की कील हनुमान जी के सिन्दूर से तिलक करके घर की मुख्य दहलीज में गाड़े।
शनिवार को सूर्यास्त के बाद शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मकर सक्रांति के दिन गर्म वस्त्र का दान करें।


कर्क (22 जून से 23 जुलाई):

वर्ष के प्रारम्भ में मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 6 फरवरी के उपरान्त नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। 7 मार्च के बाद किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। 30 मार्च के बाद से भवन के रखरखाव व साज-सज्जा के कार्यों में खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आएंगी। एक मई से 19 सितंबर के मध्य नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की समस्या भी परेशान कर सकती है। 4 अक्तूबर बाद नया वाहन ले सकते हें। इस सम्पूर्ण वर्ष में कारोबार की स्थिति थोड़ी डांवाडोल ही रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा। 7 नवंबर के बाद कारोबार में सुधार हो सकता है। आय वृद्धि होगी।

क्या करें -
प्रतिदिन ‘मृत्युंजय मंत्र' की एक माला जपें।
किसी भी मंदिर में केले के तीन पेड़ लगाएं।
शनिवार के दिन शाम के समय कुत्तों को तेल से बना मीठा परांठा खिलाएं।

वास्तु के उपाय-
घर के मुख्य द्वार पर त्रिशक्ति दुर्गाद्वार यंत्र स्थापित करें।
उत्तर-पूर्व में फिश एक्वेरियम या फाउंटेन, कोई भी पानी के स्रोत की तस्वीर लगाएं।
हरे रंग के कपडों से परहेज करें।


सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त):

आपकी राशि के स्वामी वर्ष के प्रारम्भ में धनु राशि में स्थित हैं। आप आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, परंतु धन का अभाव भी रहेगा। 14 जनवरी के बाद से खर्चों में वृद्धि तथा स्वास्थ्य विकार भी हो सकते हैं। 6 फरवरी के बाद भवन की समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे तथा कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा। *30 मार्च के बाद से शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। 10 मई से 19 सितंबर के मध्य विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। नवंबर में वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

 

क्या करें-
मंगलवार के दिन शाम के समय हनुमान जी के दर्शन करें। बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं।
प्रतिदिन प्रात: स्नान करके ‘आदित्य हृदय स्तोत्र' का पाठ करके ताम्बे के लोटे से भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।


वास्तु के उपाय-
घर में उत्तर-पश्चिम की दीवार पर पूर्ण चंद्रमा की तस्वीर लगाएं।
नीले रंग के कपड़े न पहनें।
मुख्य द्वार की चौखट पर हनुमान जी की दाईं भुजा के सिंदूर से स्वस्तिक बनायें।
कन्या (23 अगस्त से 22 सिंतबर):

वर्ष के प्रारम्भ में कार्यों के प्रति जोश व उत्साह तो रहेगा, लेकिन मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। 21 जनवरी के बाद कुछ शांति मिलेगी। फरवरी में नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। जिम्मेदारियों का विस्तार होगा, मेहनत अधिक रहेगी। अप्रैल में परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। सुख-शांति रहेगी। एक मई से 19 सितंबर के मध्य नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। राजनीति से संबंधित कुछ लोगों से भेंट हो सकती है। राजनीति में दिलचस्पी बढ़ेगी। नवंबर-दिसंबर में वाहन के योग बन रहे हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। 19 मई से कारोबार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं।

 

क्या करें-

बुधवार के दिन गणेश जी पर दूर्वा घास पानी में धोकर चढ़ाएं। बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं तथा ‘गणेश स्तोत्र' का पाठ करें।
मंगलवार के दिन लाल कपड़े में 100-150 ग्राम गुड़ बांध कर हनुमान जी के चरणों में चढ़ाएं तथा उनके दाहिने पैर का सिंदूर लेकर अपने मस्तक पर लगाएं।
वास्तु के उपाय-
घर में उत्तर-पश्चिम की दीवार पर चंद्रमा की तस्वीर लगाएं।
घर में दक्षिण दिशा में हरे रंग की बोतले न रखें।
उत्तर दिशा में कांच की प्लेट में पानी भरकर सुनहरी धातु का कछुआ रखें।

 

Share This News :