Home > वायरल न्यूज़,
बीजेपी में टिकिटों को लेकर घमासान ,जिताऊ पर नहीं -पट्ठों पर जोर

भोपाल  .मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में  टिकिटों को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है,भले ही बीजेपी के नेता यह कह रहे हैं कि जीतने बाले लोगों को टिकिट दिया जायगा ,मगर ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है .बीजेपी के अंदर खानों से जो खबरें निकल कर बाहर आ रहीं हैं ,बे इस बात की और इशारा कर रहीं हैं कि पार्टी के तमाम नेता जिताऊ उम्मीदवारों पर जोर देने के बजाए अपने परिजनों या पट्ठों पर ज्यादा जोर लगा रहे हैं .इस कारण पहली सूची तक जारी होने में बिलंब हो रहा है .बीजेपी में सर्वे और ख़ुफ़िया तंत्र की रिपोर्ट को उम्मीदवार चयन के अंतिम दौर में खूंटी पर टांग कर रख दिया गया है ,अब चहेतों के लिए लड़ाई चल रही है .सूत्र बताते हैं कि दिल्ली और भोपाल में कई दौर कि बैठकें होने के बाद उम्मीदवारों के चयन पर कशमा कश जारी है .

Share This News :